books

ध्रुवीय भ्रमिल (पोलर वोर्टेक्स) और शीत की चरम घटनाओं में इसकी भूमिका

जनवरी 2025 के शुरुआती दिनों में, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) भीषण शीतकालीन तूफानों का सामना कर रहा था, जिससे देश के पूर्वी हिस्से में 6 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए। इन तूफानों के कारण तापमान लगभग -50 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। 30 राज्यों में मौसम संबंधी चेतावनियां जारी की गईं, जिनमें से सात राज्यों ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी। चरम मौसम की यह स्थिति ध्रुवीय भ्रमिल (पोलर वोर्टेक्स), आर्कटिक के चारों ओर तीव्र शीत और घूर्णी पवन का एक क्षेत्र, के दक्षिण की ओर विस्तार के कारण उत्पन्न हुई है। ध्रुवीय भ्रमिल मुख्य रूप से उत्तरी गोलार्ध के मध्य से उच्च अक्षांशों पर स्थित देशों को प्रभावित करता है, जो विशेष रूप से भीषण शीत ऋतु की स्थितियों के प्रति संवेदनशील हैं।

भूविज्ञानियों द्वारा ग्रीनलैंड में 3.7 अरब वर्ष पूर्व पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र की विद्यमानता की पुष्टि करने वाले शैलों की खोज

मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के  भूवैज्ञानिकों ने ग्रीनलैंड में 3.7 अरब वर्ष पूर्व के शैलों की खोज की है, जिनमें पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के सबसे प्राचीन ज्ञात साक्ष्य मौजूद हैं। भूवैज्ञानिकों के इस अध्ययन का शीर्षक—पॉसिबल एओरचेयन रिकॉर्ड्स ऑफ द जियोमैग्नेटिक फील्ड प्रिजर्व्ड इन द इसुआ सुप्रक्रस्टल बेल्ट, सदर्न वेस्ट ग्रीनलैंड  है। इस अध्ययन को जर्नल ऑफ जियोफिजिकल रिसर्च: सॉलिड अर्थ में प्रकाशित किया गया है। इस अध्ययन के निष्कर्ष, पृथ्वी पर चुंबकीय क्षेत्र के ज्ञात अस्तित्व के पिछले अनुमान, 3.5 अरब वर्षों, से और 200 मिलियन वर्ष पीछे ले जाते हैं।

 

spectrum-books-logo

  

Spectrum Books Pvt. Ltd.
Janak Puri,
New Delhi-110058

  

Ph. : 91-11-25623501
Mob : 9958327924
Email : info@spectrumbooks.in