books
IndianPolity-26.webp
previous arrow
next arrow
Shadow

पोलिगर

पोलिगर या (पलायक्करार) सोलहवीं-अठारहवीं शताब्दी के दक्षिण भारत में नायक शासकों के अधीन शक्तिशाली सामंत/सरदार थे जो ‘पालयम’ (ग्राम/प्रदेश) कहलाए जाने वाले क्षेत्रों पर शासन करने के साथ ही वहां के स्थानीय शासक के रूप में कर संग्रहण, सेनाओं की देख-रेख, और न्याय करने जैसे प्रमुख कार्य करते थे। वे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के विरुद्ध किए गए प्रारंभिक विद्रोह, जैसे पुली थेवर तथा कट्टाबोम्मन के नेतृत्व में, करने के लिए प्रसिद्ध हैं।

उपयोगितावाद

उपयोगितावाद (Utilitarianism) एक नैतिक सिद्धांत है जो इस मौलिक प्रश्न का उत्तर खोजने का प्रयास करता है कि, 'मनुष्य को क्या करना चाहिए?' यह विचारधारा इस विचार पर आधारित है कि सर्वोत्तम कार्य वही है जिससे अधिकतम व्यक्तियों का अधिकतम सुख सुनिश्चित हो और दुःख या पीड़ा न्यूनतम हो सके। इसके अनुसार किसी भी निर्णय का मूल्यांकन भविष्य में होने वाले उसके परिणामों के आधार पर किया जाना चाहिए। नैतिक निर्णय लेते समय हमें उससे प्राप्त होने वाले लाभों (सकारात्मक प्रभावों) और हानियों (नकारात्मक प्रभावों) का तुलनात्मक विश्लेषण करना चाहिए। यदि किसी कार्य के सकारात्मक परिणाम उसके नकारात्मक प्रभावों से अधिक हैं, तो वह कार्य नैतिक रूप से उचित माना जाता है। उपयोगितावाद के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति के सुख को समान महत्व दिया जाना चाहिए। यह सिद्धांत केवल व्यक्तिगत सुख तक सीमित नहीं है, बल्कि इस बात पर भी बल देता है कि मानव कर्म ऐसे हों जो समाज के अन्य सदस्यों के सुख में भी वृद्धि करें। इसका मूल उद्देश्य अधिकतम लोगों के लिए अधिकतम सुख की प्राप्ति करना है।

 

spectrum-books-logo

  

Spectrum Books Pvt. Ltd.
Janak Puri,
New Delhi-110058

  

Ph. : 91-11-25623501
Mob : 9958327924
Email : info@spectrumbooks.in