books

Attempt Model Test Papers in General Studies Paper-I (Hindi)

You may answer the Questions in the Model Test Papers. But to access the Answers and Explanatory Notes, you are required to fill in the following details:

Name

Email

Disclaimer

Spectrum Books Private Ltd. has obtained the information contained in this test from sources considered to be reliable. However, Spectrum Books Private Ltd. or the authors do not undertake to guarantee the accuracy or completeness of the information, and, as such, are not responsible for any error, omission or damage arising from the use of the information. The authors and publishers are supplying information, but are not offering professional services.

 

24:00

1. सांख्यिकी और अर्थमिति में उल्लिखित ‘Cramer–Rao inequality’ और ‘Rao-Blackwellization’ की अवधारणाओं का प्रवर्तक कौन था?



2. गांधी-इरविन समझौते के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.    इससे जब्त की गई संपत्तियों, जो तब तक बेची नहीं गई थी, को लौटाना पड़ा था।
2.    इससे सभी राजनीतिक कैदियों को तुरंत बरी कर दिया गया, चाहे वे हिंसा के लिए दोषी थे या नहीं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?



3. कंचुकियों (tunicates) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.    ये समुद्री अकशेरुकी जीव हैं जो विश्व के महासागरों में ज्यादातर ध्रुवीय क्षेत्रों से लेकर उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों तक उथले जल में पाए जाते हैं।
2.    कशेरुकियों, जिनमें मछली, स्तनधारी और मनुष्य शामिल हैं, के साथ इनके निकटतम संबंध होने के कारण ये विकासवादी इतिहास को समझने के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
3.    कई कंचुकि जीव-जाति (species) के यौगिक कैंसर से लेकर अस्थमा जैसी बीमारियों तक के चिकित्सीय उपचार में उपयोगी हो सकते हैं।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



4. ऊर्ध्वाधर खेती के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.    यह पौधों को पोषण प्रदान करने के लिए वायव संवर्धन पद्धति (aeroponics system) का उपयोग करता है।
2.    इसकी खेती अधिकतर कद्दू जैसी विसर्पी लताओं के लिए उपयुक्त है।
3.    कृत्रिम बुद्धि इस खेती का एक महत्वपूर्ण घटक है।
4.    इस खेती में जलवाहित रोगों का खतरा रहता है।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



5. इंसेलबर्ग (Inselbergs), दिम्वाजेल (Demoiselles), ज्यूगेन (Zeugen) और यारडांग (Yardangs) शब्द किससे संबंधित हैं?



6. भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.    विश्व में अमेरिका और चीन के बाद, भारत तीसरी सबसे बड़ी पवन शक्ति संस्थापित क्षमता (wind power installed capacity) वाला देश है।
2.    नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों के संबंध में, भारत में संस्थापित क्षमता में पवन ऊर्जा का भार सबसे अधिक है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?



7. खुला बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.    भारतीय खाद्य निगम अधिशेष गेहूं और धान के भंडार को पूर्व-निर्धारित कीमतों पर नियमित रूप से बेचने के लिए खुला बाजार बिक्री योजना का उपयोग करता है।
2.    गेहूं के मामले में, एक पात्र बोलीदाता न्यूनतम 10 मीट्रिक टन (एमटी) और अधिकतम 100 एमटी के लिए बोली लगा सकता है।
3.    धान के मामले में, एक पात्र बोलीदाता न्यूनतम 10 एमटी और अधिकतम 1000 एमटी के लिए बोली लगा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?



8. निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
1.    अफ्रीकी उभयश्वासी मीन (African lungfish)
2.    मगरमच्छ
3.    मरुभूमि भू गिलहरी (Desert ground squirrel)
4.    अमेरिकी गिलहरी (Chipmunk)
उपर्युक्त में से कितने जानवर ग्रीष्मनिष्क्रियता (aestivation) की घटना से संबद्ध हैं?



9. लैंडलॉर्ड पोर्ट मॉडल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.    लैंडलॉर्ड पोर्ट मॉडल में एक लोक शासित बंदरगाह प्राधिकरण शामिल होता है जो एक नियामक निकाय और बंदरगाह के मालिक दोनों के रूप में कार्य करता है।
2.    निजी कंपनियां लैंडलॉर्ड पोर्ट मॉडल के तहत लदाई-उतराई जैसे बंदरगाह परिचालन को संभालती हैं।
3.    कांडला बंदरगाह भारत का पहला शत प्रतिशत मालिकाना हक वाला प्रमुख बंदरगाह है।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



10. भारत निर्वाचन आयोग के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.    यदि मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों के बीच मतभेद होता है, तो मामले का निर्णय आयोग द्वारा बहुमत से किया जाता है।
2.    मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्त 5 वर्षों तक या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक पद पर बने रह सकते हैं।
3.    भारत का संविधान निर्वाचन आयोग के सदस्यों की अर्हताएं निर्दिष्ट करता है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



11. यह त्योहार प्रतीकात्मक रूप से भाद्रपद मास में मनाया जाता है, शुद्धिकरण के प्रयोजन को पूरा करता है, क्षमा, समर्पित सेवा और भक्ति पर जोर देता है। इसके अतिरिक्त इसका समापन एक विशेष त्योहार के साथ होता है जिसे क्षमावाणी के नाम से जाना जाता है। यह आध्यात्मिक उन्नति का त्योहार है, जो मन, वचन और कर्म में क्षमा की शक्ति का प्रतीक है। निम्नलिखित में से यह त्योहार किसे संदर्भित करता है?



12. G20 शिखर सम्मेलन 2023 के ‘प्रतीक चिह्न (Logo)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.    यह लोगो पृथ्वी और कमल के बीच संबंध को दर्शाता है जो जीवन के प्रति भारत के ग्रह-समर्थक दृष्टिकोण का प्रतीक है।
2.    इस लोगो में कमल की सात पंखुड़ियां संगीत की सार्वभौमिक भाषा के सात सुरों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
3.    इसकी थीम वसुधैव कुटुम्बकम् प्राचीन संस्कृत ग्रंथ मुंडकोपनिषद से ली गई है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



13. अपतटीय खनिज संसाधनों के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.    अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2023 के तहत उत्पादन और खोज दोनों के लिए एक संयुक्त अनुज्ञप्ति (composite licence) पुरःस्थापित की गई है।
2.    एकल संयुक्त अनुज्ञप्ति के साथ, उत्पादन करने के लिए उपयोग किया जा सकने वाला अधिकतम क्षेत्र 30 मिनट अक्षांश और 30 मिनट देशांतर है।
3.    इस अधिनियम के तहत, उत्पादन के लिए पट्टा अवधि 30 वर्ष से बढ़ाकर 100 वर्ष कर दी गई है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?



14. स्किल इंपैक्ट बॉण्ड किसके द्वारा की गई पहल है?



15. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.    इसे अनुच्छेद 368 के तहत संसद के विशेष बहुमत द्वारा समाप्त किया जा सकता है।
2.    इसे राज्य की संविधान सभा की सहमति से राष्ट्रपति के आदेश द्वारा समाप्त किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



16. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.    आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति वार्षिक आधार पर न्यूनतम बफर मानदंड तय करती है।
2.    बफर स्टॉक के लिए दालों की खरीद केवल भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) द्वारा की जाती है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?



17. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

  विद्रोह       नेता
1. संथाल विद्रोह : दुदु मियां
2. फरायजी विद्रोह : सिद्धू मुर्मू
3. रंगपुर विद्रोह : दिर्जिनरेन


उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?



18. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.    केवल पोटैशियम धातु ही शीतल जल में प्लवित (फ्लोट) हो सकती है।
2.    पादप और पशु कोशिकाएं दोनों सुकेंद्रकी (eukaryotic) होती हैं।
3.    गुर्दे द्वारा रेनिन का स्राव प्लाज्मा सोडियम स्तर, रक्तचाप और रक्त आयतन (blood volume) को बनाए रखने में सहायता करता है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



19. लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स रिपोर्ट 2023 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों विचार कीजिए:
1.    यह रिपोर्ट विश्व व्यापार संगठन द्वारा जारी की गई है।
2.    भारत 44वें स्थान से बढ़कर 38वें स्थान पर आ गया है।
3.    भारत ने कुल 6 संकेतकों में से 4 में सुधार किया है।
4.    2023 की इस रिपोर्ट में कुल 139 देशों को रैंकिंग दी गई है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



20. निम्नलिखित में कौन-सा कथन वाणिज्यिक बिल को ठीक-ठीक परिभाषित करता है?



| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 |
User Details

 

spectrum-books-logo

  

Spectrum Books Pvt. Ltd.
Janak Puri,
New Delhi-110058

  

Ph. : 91-11-25623501
Mob : 9958327924
Email : info@spectrumbooks.in