books
your-keyto-banner.webp
previous arrow
next arrow
Shadow

(यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 हेतु)

You may answer the Questions in the Model Test Papers. But to access the Answers and Explanatory Notes, you are required to fill in the following details:

Name

Email

Disclaimer

Spectrum Books Private Ltd. has obtained the information contained in this test from sources considered to be reliable. However, Spectrum Books Private Ltd. or the authors do not undertake to guarantee the accuracy or completeness of the information, and, as such, are not responsible for any error, omission or damage arising from the use of the information. The authors and publishers are supplying information, but are not offering professional services.

 

User Details

00:00

1. निम्नलिखित प्रोटोकॉल पर विचार कीजिए:

  1. आग्नेयास्त्रों, उनके पुर्जों एवं घटकों तथा गोला-बारूद के अवैध निर्माण और तस्करी के विरुद्ध प्रोटोकॉल
  2. स्थल, समुद्र और वायु मार्ग से प्रवासियों की तस्करी के विरुद्ध प्रोटोकॉल
  3. व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की तस्करी की रोकथाम, दमन तथा दंड हेतु प्रोटोकॉल

उपर्युक्त में से कौन-से प्रोटोकॉल यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन अगेंस्ट ट्रांसनेशनल ऑर्गेनाइज्ड क्राइम (UNCTOC) के अनुपूरक प्रोटोकॉल हैं?



2. प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा शुरू किया गया इंटेलिजेंट ग्रीवेंस मॉनिटरिंग सिस्टम (IGMS) 2.0, किसके द्वारा विकसित किया गया है? 



3. एशियाई विकास बैंक (ADB) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. 1963 में एशियाई आर्थिक सहयोग पर आयोजित प्रथम मंत्रिस्तरीय सम्मेलन ने 1966 में ADB की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।
  2. ADB का मुख्यालय चीन के बीजिंग शहर में स्थित है।
  3. चीन इसका सबसे बड़ा शेयरधारक है, उसके बाद जापान का स्थान है।
  4. यह संस्था सभी क्षेत्रों के कुल 49 सदस्य देशों से मिलकर बनी है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I
प्रोजेक्ट मारियाना ने थोक केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं (WCBDCs) के सीमा-पार व्यापार एवं निपटान का सफल परीक्षण किया।
कथन-II  
बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) ने प्रोजेक्ट मारियाना पर भारतीय रिजर्व बैंक, मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर तथा स्विस नेशनल बैंक के साथ मिलकर कार्य किया।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



5. प्रोजेक्ट उद्भव के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह भारतीय सेना और यूनाइटेड सर्विस इंस्टिट्यूशन ऑफ इंडिया (USI) की एक संयुक्त पहल है।
  2. इस परियोजना का उद्देश्य प्राचीन ज्ञान को आधुनिक सैन्य पद्धतियों के साथ समन्वित कर समकालीन सुरक्षा चुनौतियों से निपटने हेतु एक समग्र दृष्टिकोण विकसित करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



6. रक्षा अधिग्रहण परिषद ने संयुक्त राज्य अमेरिका से MQ-9B सी गार्जियन तथा MQ-9B स्काई गार्जियन को अधिग्रहित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। MQ-9B एक प्रकार का



7. भारत में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. अनुच्छेद 51 राज्य को वृद्ध लोगों के लिए प्रभावी प्रावधान करने हेतु बाध्य करता है।
  2. संविधान की छठी अनुसूची में वृद्धावस्था पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा उपायों पर नीतियां बनाने का उल्लेख किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



8. यूनाइटेड किंगडम की सबसे बड़ी अलवणजल झील, जो बेलफास्ट की पेयजल आपूर्ति का आधा हिस्सा प्रदान करती है और उत्तरी आयरलैंड के कुल जल का 40 प्रतिशत भाग है, यूरोप के सबसे बड़े वाणिज्यिक वन्य ईल (eel) मत्स्य उद्योग का केंद्र भी है। इस झील में एक शताब्दी से भी अधिक समय से रेत-निकर्षण का कार्य किया जा रहा है। इसका जलग्रहण क्षेत्र बार्न आउल (barn owl) और कर्ल्यू (curlew) जैसे पक्षियों सहित विविध जीव-जंतुओं का निवास स्थान है। इस झील को रामसर अभिसमय के तहत एक विशेष संरक्षित क्षेत्र के रूप में नामित किया गया है।
उपर्युक्त परिच्छेद में निम्नलिखित में से किसका सही वर्णन किया गया है? 



9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I 
अर्बनशिफ्ट फोरम पहल ग्लोबल एनवायरन्मेंट फैसिलिटी  और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का एक भाग है, और इसका उद्देश्य एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के शहरों में सतत शहरी नियोजन और विकास को प्रोत्साहित करना है।
कथन-II
अर्बनशिफ्ट फोरम एक परिवर्तनकारी पहल है, जो सहभागी शहरों और देशों के राजनीतिक तथा तकनीकी प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर शहरी चुनौतियों पर ज्ञान का आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देती है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?




10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I 
एजिंग इंडेक्स 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों तथा 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अनुपात का मापन करता है, और जैसे-जैसे जनसमुदाय की उम्र बढ़ती है, इसका मान बढ़ता जाता है।
कथन–II
भारत में, एजिंग इंडेक्स यह दर्शाता है कि दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों की तुलना में मध्य और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में युवा आयु वर्ग की संख्या अधिक है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



11. भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के वैज्ञानिकों ने पश्चिम बंगाल में टेरिगोट्रिगला इंटरमेडिका (Pterygotrigla intermedica) नामक एक नई प्रजाति की खोज की है। यह एक ______ है:



12. L.69 विकासशील देशों का एक समूह है, जिसका गठन निम्नलिखित में से किस उद्देश्य से किया गया है?



13. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
    प्रतिमा स्थान 
  1. स्टैच्यू ऑफ वननेस कर्नाटक
  2. स्टैच्यू ऑफ प्रॉस्पेरिटी मध्य प्रदेश
  3. स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी तेलंगाना
  4. स्टैच्यू ऑफ पीस राजस्थान
 
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I
प्रोत्थापन (Levitation) भूकंप-निरोधी एक तकनीक है, जिसे सामान्यतः स्वतंत्र (कोई साझा दीवार नहीं) मकानों पर लागू किया जाता है।
कथन-II
प्रोत्थापन तकनीक के अंतर्गत सामान्य परिस्थितियों में संरचना एक अपस्फीत (पिचके हुए) एयरबैग पर टिकी रहती है, किंतु भूकंप आने पर एक कंप्रेसर एयरबैग में हवा भर देता है, जिससे घर भूमि से कुछ सेंटीमीटर ऊपर उठ जाता है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



15. भारत ने नवंबर 2023 में अमेरिका के साथ 2+2 संवाद आयोजित किया। निम्नलिखित में से किन-किन देशों के साथ भारत 2+2 संवाद आयोजित करता है?

  1. यूनाइटेड किंगडम
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. जापान
  4. रूस
  5. चीन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



16. कच्चाथीवु द्वीप के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह कभी रामनाद जमींदारी का भाग था, जिसकी स्थापना 1605 में मदुरै के नायक राजवंश द्वारा की गई थी।
  2. यह निर्जन द्वीप भारत और श्रीलंका के बीच पाक जलडमरूमध्य में स्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



17. 2023 में चीन और थाईलैंड के बाद, भारत तिलापिया पार्वोवायरस (TiPV) की सूचना देने वाला तीसरा देश बन गया। तमिलनाडु में TiPV का पहला मामला निम्नलिखित में से किस प्रजाति में पाया गया?



18. खगोल भौतिकी में चंद्रशेखर लिमिट से अभिप्राय है:



19. एक ड्यूटेरियम नाभिक में होते हैं:



20. टैक्सोल (Taxol) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. टैक्सोल FDA द्वारा अनुमोदित एक सूक्ष्मनलिका-स्थिरीकरण औषधि है, जिसका उपयोग डिम्बग्रंथि (अंडाशय), स्तन तथा फेफड़ों के कैंसर के उपचार में किया जाता है।
  2. यह औषधि पैसिफिक यू वृक्ष की छाल से प्राप्त की जाती है, जो उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



21. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन–I
एक चलती हुई ट्रेन में रेडियो तब तक काम नहीं करता जब तक कि एरियल (एंटेना) खिड़की के बाहर न लगाया जाए।
कथन–II 
ट्रेन का डिब्बा धातु के एक खोखले सिलेंडर की तरह कार्य करता है, जो रेडियो तरंगों को भीतर प्रवेश करने से और रेडियो को कार्य करने से रोकता है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



22. ‘TOI-4603b’ है एक तरह का 



23. ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2028 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. वर्ष 2028 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किए जाएंगे।
  2. वर्ष 2028 के संस्करण में क्रिकेट को पहली बार शामिल किया गया है।
  3. इसमें बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रॉस और स्क्वैश जैसे अन्य खेल भी शामिल किए गए हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?



24. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I
‘जुस एड बेलम’ (Jus ad bellum) वह विधिक ढांचा है, जो राज्यों द्वारा सशस्त्र बल के प्रयोग को नियंत्रित करता है।
कथन-II 
‘जुस इन बेलो’ (Jus in bello) सशस्त्र संघर्ष के संचालन को विनियमित करता है तथा सभी पीड़ितों के लिए अधिकतम सीमा तक सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करता है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



25. हेपेटाइटिस C के उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से गोल्ड टियर का दर्जा प्राप्त करने वाला पहला देश कौन-सा है? 



26. निम्नलिखित प्रजातियों पर विचार कीजिए:

  1. चिपमंक 
  2. डॉरमाइस 
  3. हैम्स्टर 
  4. चमगादड़ 
  5. घोंघे 

उपर्युक्त में से कितनी प्रजातियां शीतनिष्क्रियता से गुजरती हैं?



27. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन–I 
वृत्तीय गति में किसी वस्तु का रैखिक वेग स्थिर नहीं होता है।
कथन–II 
वृत्तीय गति में, गति की दिशा निरंतर बदलती रहती है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



28. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
    पृथ्वी की उत्पत्ति की परिकल्पना प्रतिपादक 
  1. नीहारिका परिकल्पना मार्क्विस डे लाप्लास
  2. संघट्टन परिकल्पना जी.एल. लेक्लर और कॉम्टे डी बफन
  3. ज्वारीय परिकल्पना जेम्स जींस और हेरोल्ड जेफ्री
  4. सुपरनोवा परिकल्पना फ्रेड हॉयल
 
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?

29. निम्नलिखित कल्पों पर विचार कीजिए:

  1. डेवोनियन
  2. जुरैसिक 
  3. क्रीटेशस 
  4. सिल्यूरियन 
  5. कार्बोनिफेरस 

निम्नलिखित में से कल्पों या अवधियों के भू-वैज्ञानिक समय पैमाने का सही क्रम कौन-सा है?



30. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I 
संवहनी धाराएं रेडियोधर्मी तत्वों द्वारा उत्पन्न होती हैं जो प्रावार (मैंटल) भाग में तापीय अंतर उत्पन्न करते हैं, और ये संपूर्ण प्रावार में विद्यमान हो सकती हैं।
कथन-II 
वैज्ञानिकों ने बल (Force) के विषय को स्पष्ट करने के लिए संवहनी धारा के सिद्धांत के आधार पर महाद्वीपीय विस्थापन के सिद्धांत को अस्वीकार कर दिया।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



31. यदि पृथ्वी का अक्ष झुका हुआ नहीं होता, तो

  1. तापमान का वितरण एकसमान होता
  2. दिन और रात नहीं होते
  3. ऋतुएं (मौसम) नहीं बदलतीं
  4. ध्रुवों पर निरंतर दिन नहीं होता

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



32. एक व्यक्ति मंगलवार को अलास्का से प्रस्थान करता है और अगले दिन न्यूजीलैंड पहुंचता है, तो वहां कौन-सा दिन होगा?



33. निम्नलिखित में से कौन-से कारक महासागरीय धाराओं को प्रभावित करते हैं?

  1. कोरिओलिस बल 
  2. स्थानीय पवनें
  3. तरंगें 
  4. महाद्वीपों का आकार

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



34. निम्नलिखित में से कौन-सा जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा के सबसे निकट स्थित है? 



35. निम्नलिखित पर्वत श्रेणियों पर विचार कीजिए:

  1. लद्दाख श्रेणी 
  2. कराकोरम श्रेणी 
  3. वृहद् हिमालय श्रेणी 
  4. जास्कर श्रेणी 

निम्नलिखित में से इन श्रेणियों का दक्षिण से उत्तर की ओर सही क्रम कौन-सा है? 



36. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. चिकमगलूर चीनी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  2. मांड्या कॉफी उत्पादन क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



37. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
    साहित्यिक कृति लेखक
  1. तारीख-ए-अलाई गुलबदन बेगम
  2. तारीख-ए-मुबारकशाही याह्या-बिन-अहमद
  3. तारीख-ए-हिंद अमीर खुसरो
  4. हुमायूं-नामा अल-बरूनी
 
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

38. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएं नवपाषाण काल की हैं?

  1. वे अपने मृतकों को दफनाते थे और कब्रें (समाधियां) बनाते थे।
  2. वे पेड़ों और पत्थरों में निहित प्रकृति के देवताओं की पूजा करते थे, और उन्हें रक्तरंजित बलियों से प्रसन्न तथा भोजन और पेय अर्पण करते थे।
  3. उन्हें मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए पहिए का ज्ञान नहीं था।
  4. वे अग्नि के उपयोग से परिचित थे और भोजन पकाना प्रारंभ कर चुके थे।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



39. महायान और हीनयान के बीच अंतर के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं?

  1. महायान में निर्वाण प्राप्ति के लिए श्रद्धा और भक्ति पर बल दिया गया, जबकि हीनयान में आत्म-साधना और सद्कर्मों को महत्व दिया गया है।
  2. महायान संप्रदाय बुद्ध को ईश्वर का अवतार मानता है, जबकि हीनयान संप्रदाय बुद्ध को एक ऐसे मनुष्य के रूप में देखता है, जिसने निर्वाण प्राप्त करने से पहले अपना अंतिम जन्म लिया।
  3. महायान के धार्मिक ग्रंथ अधिकांशतः संस्कृत में लिखे गए थे, जबकि हीनयान के ग्रंथ पाली भाषा में थे।
  4. महायान के अनुसार जीवन का सर्वोच्च आदर्श दूसरों को निर्वाण प्राप्त करने में सहायता करना है, जबकि हीनयान में अपने स्वयं के मोक्ष को ही सर्वोच्च आदर्श माना गया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



40. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. मौर्यकालीन कला पर फारसी और यूनानी कला का प्रभाव था।
  2. स्तंभों की सबसे प्रमुख विशेषता उनकी चिकनी और चमकदार पॉलिश थी।
  3. यह कला काफी हद तक बौद्ध धर्म से प्रभावित थी।

मौर्यकाल की कला और स्थापत्य के संदर्भ में उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



41. लिंगायतों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?



42. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए:
    सूची I     सूची II
  A. बटलर समिति की रिपोर्ट   1. जलियांवाला बाग हत्याकांड
  B. हार्टोग समिति की रिपोर्ट   2. भारतीय रियासतों और ब्रिटिश क्राउन के बीच 
  C. हंटर जांच समिति की रिपोर्ट   3. मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों में द्वैध शासन की 
  D. मुड्डिमैन समिति की रिपोर्ट   4. ब्रिटिश भारत में शिक्षा का विकास तथा 
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

43. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन–I
महमूद गजनवी ने अपने आक्रमणों का लक्ष्य मंदिरों और मंदिर-नगरों को बनाया।
कथन–II 
उसका मुख्य उद्देश्य इस्लाम की श्रेष्ठता स्थापित करना था।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



44. औरंगजेब के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. वह मुस्लिम धर्मशास्त्र और न्यायशास्त्र का विद्वान था।
  2. उसने अपने दरबारी कवि मुहम्मद हुसैन (या हुसयन) को ‘जरीन कलम’ (या कलाम) की उपाधि दी।
  3. वह एक कुशल वीणावादक था।
  4. उसने सुलेख कला (कैलीग्राफी) का संरक्षण किया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं? 



45. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I
मराठा परिसंघ की नींव 18वीं शताब्दी के पूर्वार्ध में रखी गई थी।
कथन-II 
मराठा परिसंघ का उद्देश्य पेशवा से छुटकारा पाना था।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



46. ‘स्वाली का युद्ध’ ईस्ट इंडिया कंपनी और निम्नलिखित में से किसके बीच लड़ा गया था?



47. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I 
भारत में सूफियों के चिश्ती सिलसिले (संप्रदाय) के सबसे प्रमुख व्यक्तित्व ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती हैं।
कथन-II 
चिश्ती सूफी सिलसिले का नाम अफगानिस्तान में हेरात के निकट स्थित ‘चिश्त’ नामक नगर के नाम पर रखा गया है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



48. महात्मा गांधी के आगमन से पूर्व, निम्नलिखित में से किन अंतरराष्ट्रीय घटनाओं ने भारत में राष्ट्रीय आंदोलन की दिशा को प्रभावित किया?

  1. इटली-अबीसीनिया युद्ध
  2. चीन में बॉक्सर विद्रोह
  3. आयरलैंड का क्रांतिकारी आंदोलन
  4. रूस-जापान युद्ध में जापान की विजय

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



49. निम्नलिखित में से किसे कांग्रेस की गतिविधियों के शुरुआती चरण की कमियों के रूप में माना जा सकता है?

  1. केवल शिक्षित मध्यम वर्ग तक ही सीमित होना
  2. ब्रिटिश शासकों की उदारता और निष्पक्षता में अनुचित विश्वास
  3. ब्रिटिश आर्थिक नीतियों के शोषणकारी स्वरूप की उचित समझ का अभाव

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



50. नेहरू रिपोर्ट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I
नेहरू रिपोर्ट में, राज्य के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को एक मौलिक अधिकार के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।
कथन-II
नेहरू रिपोर्ट में यह सिफारिश की गई थी कि प्रांतों का पुनर्गठन भाषाई आधार पर किया जाना चाहिए।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



51. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में ‘बिद्युत वाहिनी’ नामक सेना के संगठन का संबंध निम्नलिखित में से किससे था?



52. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अधिमानी शेयर और इक्विटी शेयर के बीच के अंतर को सही रूप में व्यक्त करता है?



53. ‘आढ़तिया’ पद से आप क्या समझते हैं? 



54. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त तारापोर समिति का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से क्या था?



55. पूंजीगत बजट में निम्नलिखित में से कौन-सी मदें शामिल हैं?

  1. आरबीआई से सोना उधार लेना
  2. विदेशी सरकारों से प्राप्त ऋण
  3. सड़कों, भवनों, मशीनरी आदि जैसी परिसंपत्तियों के अधिग्रहण पर व्यय
  4. राज्यों एवं संघ राज्यक्षेत्रों की सरकारों को दिए गए ऋण और अग्रिम
  5. लोक लेखा में लेन देन 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



56. मानकी–मुंडा व्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह झारखंड की हो जनजाति में स्वशासन की एक पारंपरिक व्यवस्था है।
  2. यह व्यवस्था विशुद्ध रूप से आंतरिक है, जिसमें कोई संप्रभु प्राधिकार या कर संग्रह की व्यवस्था नहीं है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



57. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह उन संस्थाओं को संदर्भित करता है जो भारत के बाहर स्थापित या निगमित हैं और भारत के वित्तीय बाजारों में निवेश करती हैं।
  2. अनिवासी भारतीय (NRI) और भारतीय मूल के व्यक्तियों को भारत के वित्तीय बाजारों में निवेश करने की अनुमति नहीं है।
  3. भारत में एफआईआई के पोर्टफोलियो निवेश को विनियमित करने वाली एकमात्र संस्था आरबीआई है।

उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?



58. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन–I 
वित्तीय समावेशन पर गठित समिति के अध्यक्ष डॉ. सी. रंगराजन थे।
कथन–II 
भारतीय रिजर्व बैंक अपने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBDA) के माध्यम से वित्तीय समावेशन को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



59. निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार कीजिए:

  1. काले धन में वृद्धि
  2. सरकारी व्यय में वृद्धि
  3. तेल की कीमतों में वृद्धि
  4. जनसंख्या में वृद्धि

उपर्युक्त में से कौन से बिंदु भारत में मांग-प्रेरित मुद्रास्फीति के कारक हैं?



60. डिजिटल-इन-हेल्थ: अनलॉकिंग द वैल्यू फॉर एवरीवन  रिपोर्ट निम्नलिखित में से किसके द्वारा प्रकाशित की गई है? 



61. आर्थिक सर्वेक्षण 2024–25 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. वित्त वर्ष 2024–25 में भारत के सेवा निर्यात की वृद्धि दर बढ़कर 6.8 प्रतिशत हो गई।
  2. वर्ष 2024 में भारत विश्व में सर्वाधिक प्रेषण प्राप्त करने वाला देश है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



62. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. आईपीपीबी की स्थापना संचार मंत्रालय के डाक विभाग के अंतर्गत भारत सरकार की 100 प्रतिशत इक्विटी के साथ की गई थी।
  2. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आईपीपीबी को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 22(1) के अधीन अनुज्ञप्ति प्रदान की है, जिससे इसे भारत में एक भुगतान बैंक के रूप में कार्य करने की अनुमति मिली है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



63. निम्नलिखित परिस्थितियों पर विचार कीजिए:

  1. निम्न बेरोजगारी दर
  2. निम्न बाजार ब्याज दर
  3. निम्न मुद्रास्फीति

उपर्युक्त में से कौन-सी परिस्थितियां अर्थव्यवस्था में गोल्डीलॉक्स परिदृश्य के लिए आदर्श मानी जाती हैं?



64. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन–I
स्वामित्व (SVAMITVA) योजना पंचायती राज मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।
कथन–II 
इस योजना का उद्देश्य ड्रोन और जीआईएस तकनीक का प्रयोग कर भूखंडों का मानचित्रण करना और ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में संपत्ति का स्पष्ट स्वामित्व प्रमाणित करने के है, साथ ही ग्रामीण परिवारों को ‘अधिकारों का अभिलेख’ प्रदान करना है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



65. राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इस मिशन की शुरुआत पूरे भारत में सिकल सेल रोग से संबंधित स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करने के उद्देश्य से की गई थी।
  2. इस मिशन का लक्ष्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एक भाग के रूप में, वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग के आनुवंशिक संचरण का उन्मूलन करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



66. कॉम्पैक्ट्स ऑफ फ्री एसोसिएशन (COFA) के अंतर्गत संयुक्त राज्य अमेरिका रक्षा, वित्तीय सहायता तथा महत्वपूर्ण महासागरीय क्षेत्रों में विशेष सैन्य पहुंच प्रदान करता है। निम्नलिखित में से किन देशों ने अमेरिका के साथ सीओएफए पर हस्ताक्षर किए हैं? 

  1. मार्शल द्वीपसमूह
  2. पलाऊ
  3. माइक्रोनेशिया
  4. समोआ

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



67. ‘अमृत काल’ की परिकल्पना सात मार्गदर्शक स्तंभों, जिन्हें सप्तऋषि कहा जाता है, पर आधारित है। निम्नलिखित में से कौन-से इन स्तंभों का हिस्सा हैं?

  1. समावेशी विकास 
  2. बुनियादी ढांचा और निवेश 
  3. हरित विकास 
  4. युवा शक्ति 
  5. सामाजिक क्षेत्र 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



68. पीएम-प्रणाम (PM-PRANAM) योजना निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?



69. यह राष्ट्रीय उद्यान भारत के हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है। यह हिमालय जैव विविधता हॉटस्पॉट का हिस्सा है, जिसे कंजर्वेशन इंटरनेशनल द्वारा चिह्नित 34 वैश्विक जैव विविधता हॉटस्पॉट्स में सम्मिलित किया गया है। इसकी स्थापना 1984 में की गई तथा 1999 में इसे आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। वर्ष 2014 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल का दर्जा प्रदान किया गया। यह विश्व की ज्ञात पादप प्रजातियों के लगभग 10 प्रतिशत का आवास स्थल है।
उपर्युक्त परिच्छेद में निम्नलिखित में से किसका सही विवरण दिया गया है?



70. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
    प्रदूषण के स्रोत मुख्य प्रभाव 
  1. भारी धातुएं मछलियों में जैव-संचय 
  2. रेडियोन्यूक्लाइड्स जल के तापमान को बढ़ाता है; नील-हरित शैवाल की वृद्धि का कारण बन सकता है    
  3. तेल प्रदूषण शरीर में रासायनिक और जैव-रासायनिक प्रक्रियाओं में परिवर्तन का कारण बनता है
  4. शीतलक जल का विसर्जन मुखनासिका अवरोध और विषाक्तता उत्पन्न करता है
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?

71. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. एक द्वि-ईंधन (bi-fuel) वाहन या तो प्राकृतिक गैस से या पेट्रोल/डीजल से चलता है।
  2. दोहरा-ईंधन (ड्यूल-फ्यूल) वाहन केवल डीजल से या डीजल और प्राकृतिक गैस के संयोजन से एक साथ चल सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



72. निम्न वायुमंडल में उच्च तापमान होने से

  1. प्रवाल भित्तियां (कोरल रीफ) समृद्ध होंगी।
  2. समुद्र-स्तर में वृद्धि होगी और छोटे द्वीप जलमग्न हो जाएंगे।
  3. निम्न अक्षांशों में कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।
  4. बाढ़ और सूखे की घटनाओं में वृद्धि होगी।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



73. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. क्षोभमंडल में नाइट्रोजन ऑक्साइड के साथ अभिक्रिया करने पर ओजोन विघटित हो जाती है।
  2. सौरप्रकाश की उपस्थिति में हाइड्रोकार्बन के साथ नाइट्रोजन ऑक्साइड की अभिक्रिया से ओजोन का निर्माण होता है।
  3. कार्बन डाइऑक्साइड की अधिक मात्रा पौधों की वृद्धि के लिए अनुकूल होती है।
  4. पौधों की उच्च वृद्धि दर कार्बन डाइऑक्साइड का प्रयोग करती है और वायुमंडलीय तापमान को कम करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?



74. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. वृक्ष वलयों का अध्ययन बीते वर्षों में हुए जलवायु परिवर्तन की जानकारी देता है।
  2. ग्रीनहाउस गैसें पृथ्वी पर जीवन का समर्थन करने में सहायक होती हैं।
  3. निरंतर गर्म तापमान के कारण पौधों की वृद्धि अधिक ऊंचाई की ओर होने लगती है।
  4. आर्कटिक की बर्फ पिघलने के कारण ऐल्बिडो में बढ़ने की प्रवृत्ति होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?



75. निम्नलिखित में से कौन-से जीवित जीवाश्म हैं?

  1. पाइनस (Pinus)
  2. ड्रायोप्टेरिस (Dryopteris)
  3. गिंको (Ginkgo)
  4. साइकस (Cycas)

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



76. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन–I 
जीवाणुओं (बैक्टीरिया) को वृद्धि के लिए सौरप्रकाश की आवश्यकता नहीं होती है।
कथन–II 
सभी जीवाणु अपने भोजन का निर्माण रासायनिक संश्लेषण (कीमोसिंथेसिस) द्वारा करते हैं।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



77. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. मशरूम एक प्रकार का कवक है।
  2. मॉस (काई) पादप में वास्तविक जड़ें नहीं होती हैं।
  3. फर्न पादपों में वास्तविक तना नहीं होता है।
  4. लिवरवर्ट्स में वास्तविक पत्तियां या तना नहीं होते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?



78. समृद्ध प्रजातीय विविधता वाला पारिस्थितिकी तंत्र, सीमित प्रजातीय विविधता वाले पारिस्थितिकी तंत्र की अपेक्षा,



79. निम्नलिखित प्रजातियों पर विचार कीजिए:

  1. लायन-टेल्ड मेकाक 
  2. याक 
  3. हिमालयन कस्तूरी मृग 
  4. हिम तेंदुआ 
  5. हंगुल 

उपर्युक्त में से कितनी प्रजातियों के संरक्षण के लिए भारत में विशिष्ट वन्यजीव परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं? 



80. आपदा की स्थिति में वित्तपोषण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) में केंद्र और संबंधित राज्यों द्वारा प्रमुख राज्यों के लिए 75:25 तथा उत्तर-पूर्वी और हिमालयी राज्यों के लिए 90:10 के अनुपात में अंशदान किया जाता है।
  2. राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) से मिलने वाली सहायता केवल तात्कालिक राहत और पुनर्वास के लिए होती है, न कि परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



81. मूल अधिकारों पर लगाए जाने वाले युक्तियुक्त निर्बंधनों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. राज्य, विधि बनाकर युक्तियुक्त निर्बंधनों को लागू कर सकता है।
  2. युक्तियुक्त निर्बंधनों का उद्देश्य मूल अधिकारों और सामाजिक नियंत्रण के बीच संतुलन स्थापित करना है।
  3. निर्बंधनों की यथोचितता का निर्धारण भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?



82. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I
राज्य विधानमंडल की विधायी शक्ति पर कुछ सीमाएं होती हैं।
कथन-II
राज्य विधानमंडल में धन विधेयक केवल राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से ही पेश किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



83. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की स्वतंत्रता संविधान के कुछ उपबंधों के माध्यम से सुनिश्चित की जाती है।
कथन-II 
उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की पेंशन भारत की संचित निधि पर भारित होती है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



84. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I
संविधान राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को संघ या राज्य सरकार के अधीन किसी भी अन्य नियोजन को ग्रहण करने की अनुमति देता है।
कथन-II
संविधान लोक सेवा आयोग के सदस्यों की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने का प्रयास करता है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



85. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I
भारतीय संविधान की संघीय व्यवस्था में ‘राज्य अधिकारों की समानता’ का कोई सिद्धांत निहित नहीं है।
कथन-II
भारतीय संघ राज्यों के बीच किसी समझौते का परिणाम नहीं है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



86. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I
यदि राष्ट्रपति के निर्वाचन के समय किसी राज्य का विधानमंडल भंग हो, तो इससे राष्ट्रपति के निर्वाचन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
कथन-II
राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचन संविधान द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाना अनिवार्य है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



87. भारत में समलैंगिक युगलों के अधिकारों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. उन्हें विवाह करने का अधिकार है।
  2. उन्हें बच्चों को गोद लेने का अधिकार है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?



88. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. संसद द्वारा भारतीय संघ की इकाइयों (राज्यों) के क्षेत्र में साधारण बहुमत से परिवर्तन किया जा सकता है।
  2. संसद द्वारा किसी राज्य के क्षेत्र के पुनर्वितरण से पूर्व उस राज्य के विधानमंडल की सहमति आवश्यक है।
  3. संसद में किसी राज्य के क्षेत्र के पुनर्वितरण से संबंधित विधेयक प्रस्तुत करने के लिए राष्ट्रपति की अनुशंसा आवश्यक है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



89. निम्नलिखित पर विचार कीजिए:

  1. गौ-हत्या का निषेध
  2. कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन
  3. ग्राम पंचायतों की स्थापना
  4. समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता को बढ़ावा देना
  5. समान नागरिक संहिता

उपर्युक्त में से कितनों को राज्य के नीति-निदेशक तत्वों के अंतर्गत ‘गांधीवादी’ सिद्धांत कहा जा सकता है?



90. आचार समिति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इस समिति की स्थापना वर्ष 1997 में संसद के दोनों सदनों में की गई थी।
  2. यह समिति अपने सदस्यों के नैतिक आचरण की निगरानी करने तथा आचार तथा कदाचार से संबंधित मामलों की जांच करने के लिए उत्तरदायी है।
  3. लोक सभा में इस समिति के 15 सदस्य होते हैं, जबकि राज्य सभा में इस समिति के 10 सदस्य होते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



91. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I
स्वतंत्रता का तात्पर्य व्यक्तिगत गतिविधियों पर प्रतिबंधों से मुक्ति है, साथ ही यह व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास को प्रोत्साहित भी करता है।
कथन-II
भारतीय संविधान की प्रस्तावना तथा मूल अधिकारों में परिकल्पित स्वतंत्रता निरपेक्ष (पूर्ण) नहीं, बल्कि सशर्त है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



92. नीचे दिए गए अधिनियमों पर विचार कीजिए:

  1. धन-शोधन निवारण अधिनियम, 2002
  2. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000
  3. लोक दायित्व बीमा अधिनियम, 1991
  4. पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986
  5. मेट्रो रेल (प्रचालन और अनुरक्षण) अधिनियम, 2002 

उपर्युक्त में से कितने अधिनियमों को जन विश्वास अधिनियम, 2023 के तहत संशोधित किया गया था?



93. लोक लेखा समिति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. लोक लेखा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा की जाती है।
  2. किसी मंत्री का चुनाव समिति के सदस्य के रूप में किया जा सकता है।
  3. इस समिति में लोक सभा तथा राज्य सभा—दोनों के सदस्य शामिल होते हैं।
  4. इस समिति को ‘निरंतर अर्थव्यवस्था समिति’ के रूप में भी वर्णित किया जाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



94. निम्नलिखित में से किसे भारत में संसद के किसी भी सदन की कार्यवाही में बोलने और भाग लेने तथा किसी भी संसदीय समिति का सदस्य बनने का अधिकार है, किंतु उसे मतदान का अधिकार नहीं है?



95. भारतीय संविधान के निर्माण पर निम्नलिखित में से किसका सर्वाधिक गहरा प्रभाव पड़ा था?



96. नागरिकता अधिनियम, 1955 के अनुसार, भारत के कार्डधारक प्रवासी नागरिक (OCIC) द्वारा निम्नलिखित में से किन अधिकारों का लाभ नहीं लिया जा सकता है? 

  1. सार्वजनिक रोजगार में अवसर की समानता
  2. अचल संपत्ति क्रय करना 
  3. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत मतदाता होना
  4. विधानसभा का सदस्य होना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



97. संविधान में वाक्-स्वातंत्र्य और अभिव्यक्ति स्वातंत्र्य पर किन आधारों पर प्रतिबंध लगाया गया है? 

  1. मानहानि 
  2. न्यायालय की अवमानना 
  3. अनुसूचित जनजाति का संरक्षण 
  4. विदेशी राष्ट्रों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



98. भारत के प्रधानमंत्री के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. ब्रिटिश मॉडल की भांति, प्रधानमंत्री के लिए निम्न सदन का सदस्य होना आवश्यक है।
  2. प्रधानमंत्री का पद संविधान द्वारा सृजित किया गया है।
  3. केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य मंत्रियों की नियुक्ति प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



99. प्रतिनिधि लोकतंत्रों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. संसदीय शासन प्रणाली विधायिका के प्रति जवाबदेह होती है और तब तक ही सत्ता में बनी रह सकती है, जब तक उसे विधायिका का विश्वास प्राप्त हो।
  2. कार्यपालिका के लिए निश्चित कार्यकाल का न होना संसदीय प्रणाली को अस्थिर बना सकता है।
  3. एक मजबूत केंद्रीय प्राधिकार के साथ, लोकतंत्र की अध्यक्षीय शासन प्रणाली नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण और कार्यपालिका की निरंकुशता को रोकने के लिए शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत को सुनिश्चित करती है। 

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?



100. आनुपातिक प्रतिनिधित्व निर्वाचन प्रणाली के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इसे किसी राजनीतिक समूह को निर्वाचक मंडल में अपने वास्तविक मतदान शक्ति के अनुपात में प्रतिनिधित्व करने के लिए अभिकल्पित किया गया है।
  2. यह अल्पसंख्यकों को राज्य के लाभों से वंचित होने से संरक्षण प्रदान करती है तथा प्रत्येक अल्पसंख्यक समूह के लिए राजनीतिक जीवन में प्रभावी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करती है।
  3. यह युक्तिसम्मत मतदान को प्रोत्साहित करती है, जिसमें मतदाता अपने सर्वाधिक पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के बजाय उस उम्मीदवार को पराजित करने के उद्देश्य से मतदान करता है, जिसे वह सर्वाधिक नापसंद करता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?



| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 |

Quiz of the Fortnight

A fresh Quiz every fortnight comprising 15–20 questions that • form a mixed bag ranging from current events to theoretical aspects of various subjects prescribed for study in general knowledge papers of various examinations; • include items on the little-known aspects of the subjects; and • are designed to test in-depth knowledge in a variety of subjects.
Answers are provided against which one can check one’s performance.
Quiz is FREE to attempt.
An ideal way for candidates of competitive examinations to keep abreast of current developments as well as widen their knowledge in various academic subjects.

 

 

Practice Session

This section is devised to help readers • get acquainted with the kind of questions set in the civil services examinations; • assess their level of knowledge; and • hone their test-taking skills.

For PRELIMS full-scale trend-setting practice tests are available with answers and explanatory notes. Attempt our Sample Tests—all for FREE.

FOR MAINS, model questions of different lengths in the prescribed subjects with suggested answers are available. Study the FREE Samples of answers to some questions from previous years’ papers.

 

Supplementary Info for Books

Books often need supplementary reading material to update and widen the reader’s learning experience. Waiting for the next revised edition may prove frustrating and inadequate these days when fresh information is available almost every moment! Hence, the need for this section.

It provides FREE additional material to the readers of our books. It is designed to complement the main text and help readers to stay informed with the latest developments and new concepts, and explore some topics at greater depth. It will serve to provide a well-rounded perspective on each subject, making study more engaging and productive.

 

News & Views

The FREE NEWS section focuses on • important events and developments around India and the world in every field; and • explanation of new terms in the news relating to various fields.

The VIEWS section has • critically analytical articles on select news events, • debatable topics of current/topical interest, and • supplementary information to what is provided in our books.

This section will effectively update readers’ knowledge and will be of special use to candidates of the civil services examination at all levels—Prelims, Mains, and the Personality Test.

 

 

spectrum-books-logo

  

Spectrum Books Pvt. Ltd.
Janak Puri,
New Delhi-110058

  

Ph. : 91-11-25623501
Mob : 9958327924
Email : info@spectrumbooks.in